![]()
गोरखपुर में बड़े मंगलवार के अवसर पर GRP पुलिस लाइन गोरखपुर में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण और विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की। GRP अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था
आयोजन में क्षेत्राधिकारी यातायात गोरखपुर मनीष कुमार शर्मा की मौजूदगी रही। वहीं GRP पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में GRP थाना गोरखपुर, अनुभागीय कार्यालय और पुलिस लाइन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा कार्य में लगे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों में खास उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय बना रहा। सेवा कार्य में लगे कर्मचारियों को किया सम्मानित
एसपी रेलवे ने भंडारे में भोजन तैयार करने वाले रसोइयों और सहयोग करने वाले कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही इससे पुलिसकर्मियों में सेवा और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है।
Source link
गोरखपुर GRP पुलिस लाइन में विशाल भंडारा:एसपी रेलवे ने बांटा प्रसाद, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़















Leave a Reply