शाजापुर में बिजली बंद:शहर में सुबह 7 से 11 बजे तक चलेगा मेंटनेंस, कई इलाके प्रभावित




शाजापुर के कई इलाकों में बुधवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी बेरछा रोड उपकेंद्र के 11 केवी आदर्श कॉलोनी फीडर पर मेंटेनेंस और लाइन सुधार का काम करेगी, जिसके चलते यह 4 घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर एबी रोड क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इस दौरान विराज सिटी, ब्रज विहार कॉलोनी, फुलखेड़ी और नई गल्ला मंडी के साथ-साथ उसके सामने के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा शिक्षक कॉलोनी, मरी माता बाग, एरिका हॉस्पिटल और सरदार पटेल हॉस्पिटल के सामने वाले क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी। कंपनी की अपील बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से कहा है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम सुबह 7 बजे से पहले ही निपटा लें। कंपनी के अनुसार, यदि रखरखाव का काम तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली की सप्लाई समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *