![]()
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने मंगलवार रात इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि एक होंडा कार से 25 पेटी शराब जब्त की गई है। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बादकपुर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कार चालक ने गाड़ी भगा ली, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे खडेरा सिद्ध बाबा मंदिर के पास पकड़ लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पवन ठाकुर और मुकेश लोधी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। सवा लाख की शराब और कार जब्त पुलिस ने जब कार (MP 04 CB 6575) की तलाशी ली, तो उसमें 25 पेटी शराब भरी मिली। जब्त की गई 225 लीटर शराब की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तीन लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त कर ली है। आबकारी एक्ट के तहत केस पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
कार से 25 पेटी अवैध शराब पकड़ी:बादकपुर के पास से आरोपी भागे, पुलिस को नाम पता; तलाश जारी














Leave a Reply