![]()
शहर के शिंदे की छावनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। यह अस्पताल भाजपा की पूर्व पार्षद डॉ. अंजलि रायजादा का बताया जा रहा है। गेंडे वाली सड़क निवासी बबीता टांक (पत्नी आकाश टांक) को पेट दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को कोणार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को कई बार सूचना दी गई, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे और न ही तत्काल उचित उपचार मिला। मंगलवार को महिला की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोणार्क हॉस्पिटल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की हालत अचानक बिगड़ी थी और उसे बचाने के लिए डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास किए। प्राथमिक रूप से महिला की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Source link
ग्वालियर में अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा:पूर्व भाजपा पार्षद के अस्पताल में परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप














Leave a Reply