विधि परीक्षा टालने की मांग:कुलपति आवास पर छात्रों का हंगामा, पुलिस बल तैनात




आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विधि परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में विधि के छात्र कुलपति डॉ. आशु रानी के आवास पर पहुंचे और परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए कुलपति आवास पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए परीक्षा नियंत्रक से मिलकर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है, इसलिए परीक्षा टाली जाए। इससे पहले एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने भी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता मुख्य गेट पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई थी। विश्वविद्यालय अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर अपनी मांग रखने का प्रयास किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। कुलपति आवास पर देर तक छात्रों का जमावड़ा लगा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *