![]()
जिले की जोबट की कम्पोजिट शराब दुकान नंबर-2 पर शराब को तय कीमत से महंगे दाम पर बेचने का मामला सामने आया है। मंगलवार को एक ग्राहक से बीयर के लिए ज्यादा पैसे वसूले गए, जिसे आबकारी अधिकारी के दखल के बाद वापस लौटाया गया। ग्राम घोंगसिया के रहने वाले ज्ञान सिंह ने बताया कि उन्होंने दुकान से बीयर खरीदी थी, जिसके बदले उनसे 200 रुपए लिए गए। जबकि बीयर की असल कीमत 167 रुपए थी। इस तरह उनसे 33 रुपए ज्यादा लिए गए। जब सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत आबकारी अधिकारी से की, तो अधिकारी ने मैनेजर को फोन लगाया। इसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने ज्ञान सिंह के पैसे वापस किए। आदिवासी और मजदूरों से मनमानी वसूली ज्ञान सिंह का कहना है कि अगर वे शिकायत नहीं करते, तो उनके पैसे कभी वापस नहीं मिलते। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इलाके में रहने वाले आदिवासियों और मजदूरों से अक्सर इसी तरह मनमाने दाम वसूले जाते हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर दुकान पर रेट लिस्ट क्यों नहीं लगाई गई है? लिस्ट न होने की वजह से ग्राहकों को सही कीमत का पता नहीं चल पाता। गांव-गांव शराब की अवैध सप्लाई स्थानीय लोगों ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों के जरिए देर रात तक गांवों में अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, बार-बार शिकायत करने के बाद भी आबकारी विभाग कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी संदेह हो रहा है। अधिकारी बोले- होगी कानूनी कार्रवाई जोबट डिवीजन के आबकारी अधिकारी मोहित बिरला का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने ठेकेदार को साफ निर्देश दिए हैं कि शराब सिर्फ तय कीमत पर ही बेची जाए। अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी कोई ज्यादा पैसे वसूलते हुए पाया गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की ऊंचे स्तर पर जांच कराने की मांग की है।
Source link
आलीराजपुर में 167 की बीयर 200 में बेची:शराब दुकान पर ग्राहकों से MRP से अधिक पैसे लिए जा रहे














Leave a Reply