![]()
बालाघाट की एक मोबाइल दुकान में मंगलवार को 6 से अधिक युवकों ने घुसकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शुभम मेहरबान (29) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। भाई द्वारा विवाहिता को भगाने के शक में हमला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद शुभम के रिश्तेदार भाई अमन द्वारा एक विवाहिता को साथ ले जाने के कारण हाेना बताया जा रहा है। जिस महिला को अमन ले गया है, उसकी शादी इसी वर्ष 5 मई को हुई थी। हमलावरों को संदेह था कि शुभम को इस पूरी योजना की जानकारी थी और उसने अमन की मदद की है। इसी रंजिश के चलते युवकों ने शुभम को निशाना बनाया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई शुभम के ममेरे भाई आशीष सोनबिरसे ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आशीष के अनुसार, सोमवार को भी कुछ युवक घर आकर विवाद और धक्का-मुक्की कर गए थे, जिसकी सूचना डायल 112 और कोतवाली पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया। मंगलवार को 8-9 हमलावरों ने दुकान में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें बीच-बचाव के दौरान आशीष को भी चोटें आई हैं। आरोपियों की पहचान और पुलिस जांच जारी आशीष ने बताया कि वह हमलावरों में से दो युवकों को पहचानता है, जिनमें से एक संबंधित युवती का भाई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Source link
मोबाइल दुकान में घुसकर युवक को चाकू मारे:विवाहिता को भगाने के शक में 6 लोगों ने किया हमला; जिला अस्पताल में भर्ती














Leave a Reply