धार में बड़ा हादसा टला, दुकान में घुसी कार:हटवाड़ा क्षेत्र में टक्कर लगने से बाइक बेसमेंट में जा गिरी, घटना CCTV में कैद




धार शहर के हटवाड़ा क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोजशाला ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर दुकान के बेसमेंट में जा गिरी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, भोजशाला को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। हटवाड़ा चौराहे सहित कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। देर रात ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी सड़क किनारे बने ओटले पर बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान की ओर बढ़ गई। कार पुलिस जवानों से कुछ ही दूरी पर दुकान में घुसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। घबराए पुलिसकर्मी तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागे और बाद में कार चालक को बाहर निकाला। जिस बाइक को कार ने टक्कर मारी, वह भोजशाला ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को दुकान से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *