![]()
सतना जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी बीच, मझगवां में लू लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। दिन में तेज धूप और रात में उमस ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। यह घटना मझगवां बाजार में हुई, जहां ग्राम मोटवा निवासी 50 वर्षीय देवराज सिंह गोंड खरीदारी करने आए थे। दोपहर की तेज धूप के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे अचेत होकर गिर पड़े। लू से मौत की आशंका
स्थानीय लोगों ने तुरंत देवराज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देवराज सिंह गोंड के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रूपेश सोनी ने बताया कि जब देवराज को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इधर, बीएमओ ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम के बिना यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि मौत लू लगने से हुई है।
Source link
सतना में पारा 45॰ पार, बाजार में अधेड़ की मौत:तेज धूप में खरीदारी के दौरान बिगड़ी थी हालत; लू से मौत की आशंका














Leave a Reply