खंडवा में बुधवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली:मेंटेनेंस कार्य के चलते पंधाना रोड उपकेंद्र और गुलमोहर फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित रहेंगे




खंडवा शहर में बुधवार 20 मई को बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार 33/11 केवी पंधाना रोड उपकेंद्र और 11 केवी गुलमोहर फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। एमपीईबी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि कम या ज्यादा भी हो सकती है। सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली 33/11 केवी पंधाना रोड उपकेंद्र के 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 6 बजे से 11 बजे तक संजय नगर, अनुपम नगर, ठक्कर बप्पा स्कूल के आसपास का क्षेत्र, नया बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप, भवानी माता मंदिर और दादाजी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं 11 केवी गुलमोहर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संपूर्ण गुलमोहर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले से निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *