![]()
लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमती नगर स्थित विभूति खण्ड में ‘ODOC ( ONE DISTRICT, ONE CUISINE) पार्क विकसित करेगा। इस पार्क में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश ने प्रस्ता
.
जायके का बनेगा हब
एलडीए की योजना के अनुसार नव निर्मित गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पास लगभग 8,000 स्क्वायर मीटर में पार्क विकसित किया जाएगा। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन’ योजना के तहत यहां दिल्ली हाट की तर्ज पर 40 से अधिक फूड कियोस्क बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग जिलों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध होंगे। पार्क में बैठने की बेहतर व्यवस्था, आकर्षक सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एलडीए का मानना है कि इससे शहरवासियों को नया फूड डेस्टिनेशन मिलेगा, वहीं स्थानीय कारीगरों और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
अन्य विकास कार्यों का किया किया निरीक्षण
उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को नगर निगम से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अर्जन विपिन कुमार शिवहरे, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एलडीए उपाध्यक्ष ने गोमती नगर के विक्रांत खण्ड स्थित बजट होटल परियोजना का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह होटल जल्द ही पांच सितारा सुविधा के साथ ‘हयात सेंट्रिक’ के रूप में संचालित होगा। लगभग 10,968 स्क्वायर मीटर में बने इस आठ मंजिला होटल में 186 लग्जरी कमरे, फूड कोर्ट, मीटिंग हॉल, डाइनिंग एरिया और टेरेस गार्डन जैसी सुविधाएं होंगी।
कैलाशकुंज पुनर्विकास की योजना में ऐ तेजी
प्रथमेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स के पुनर्विकास की योजना पर भी एलडीए तेजी से काम कर रहा है। प्राधिकरण के अनुसार 74 आवंटियों से सकारात्मक वार्ता हुई है, जिनमें से 24 ने पुनर्विकास के लिए सहमति दे दी है। प्राधिकरण शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।














Leave a Reply