आपत्तिजनक ऑडियो के बाद भाजपा नेता का इस्तीफा:जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने छोड़ा पद, महिला के साथ फोटो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद




छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी अब विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों उनका एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो, वीडियो और महिला के साथ फोटो सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वहीं अब पूरे मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मंगलवार को विवेक चंद्रवंशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सामने आए ऑडियो में विवेक चंद्रवंशी की बताई जा रही आवाज सुनाई दे रही है। ऑडियो में वह एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसे धमकाते नजर आ रहे हैं। ऑडियो में वह महिला के घर को मिटाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही महिला से यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि “तू मेरे खिलाफ उतर गई ना, अब देख…”। फोटो-वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ा इसके अलावा महिला के साथ उनकी कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी सामने आए थे, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। हालांकि ऑडियो, वीडियो और फोटो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने विवेक चंद्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जारी पत्र में उल्लेख किया गया था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष के सार्वजनिक आचरण और व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर संगठन ने संज्ञान लिया है। नोटिस में 7 दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन तक की कार्रवाई की जा सकती है। 12 तारीख को जारी किया था नोटिस गौरतलब है कि नोटिस पर 12 मई 2026 की तारीख अंकित थी, जबकि इसकी प्रेस विज्ञप्ति 18 मई की देर रात करीब 11:45 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई थी। अब नोटिस के बाद विवेक चंद्रवंशी द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने को पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा अन्य ऑडियो और वीडियो की शिकायत भाजपा संगठन और पुलिस तक भी पहुंचाई गई थी। फिलहाल पूरे मामले में जांच और संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *