![]()
लखनऊ में मंगलवार को बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने कई जगहों पर जोरदार प्रदर्शन किया। केसरी खेड़ा वार्ड के आरडीएसओ पॉवर हाउस पर सैंकड़ों की संख्या में नाराज लोगों ने देर रात धावा बोल दिया। इसके बाद मौके से अधिकारी-कर्मचारी भाग गए। मामले की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नादरगंज के अंबेडकर पावर पर बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। यहां से एसएसओ पावर हाऊस छोड़कर भाग गए। देखिए 3 तस्वीरें… 25 हजार आबादी को समस्या पर बवाल केसरी खेड़ा के स्थानीय पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने बताया कि सूर्य नगर के ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है। इसकी शिकायत पर बिजली विभाग के लोग सुबह बनाते हैं। रात में फिर बिजली चली जाती है। इसके कारण 25 हजार की आबादी प्रभावित है। आज करीब 1 हजार की संख्या में आक्रोशित लोगों पावर हाउस का घेराव कर लिया। मौके पर बिजली विभाग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के लोग लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में समस्या बढ़ गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। देर शाम करीब 7 बजे से बिजली कटी। इसके बाद देर रात तक लोग पॉवर हाउस के बाहर प्रदर्शन करते रहे। लोगों के विरोध पर एसएसओ भागा नादरगंज के अंबेडकर पावर पर बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने किया है। उनका कहना है कि आए दिन बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों के विरोध के बीच पॉवर हाउस को एसएसओ सहित अन्य अधिकारी छोड़कर भाग गए। काकोरी में भी जोरदार प्रदर्शन
काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता विहार कॉलोनी में पिछले चार दिनों से गंभीर बिजली संकट बना हुआ है। कॉलोनी में पूरे दिन मात्र 2-3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लो वोल्टेज और कभी-कभी हाई वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत भी बढ़ गई है।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार रात करीब 8 बजे एफसीआई पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया। पावर हाउस का गेट बंद रहा और कोई बिजली कर्मी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। कॉलोनी निवासियों अमित कुमार, रमेश राजपूत, शिवम गौतम, आदित्य कश्यप, रोहित गुप्ता समेत कई लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सिर्फ एक ट्रांसफार्मर है और तारों की भी समस्या है। द्वारिकापुरी और आदर्श विहार में आधी कॉलोनी में बिजली है तो आधी में अंधेरा है। काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। पुलिस ने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। बिजली के खंभे में लगी भीषण आग त्रिवेणी नगर-3 स्थित त्रिकोणेश्वर मंदिर बांधा के पास खंभे में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस बड़ी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आग लगने के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। राजाजीपुरम में भी बिजली कटौती पर विरोध मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड राजाजीपुरम सी ब्लॉक में बत्ती ना आने पर उत्कर्ष शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 सेक्टर ए इन सब इलाकों में आज कई दिनों से बत्ती आ रही है जा रही है। कंप्लेंट लिखने पर कहा जाता है कि हमारे पास लाइनमैन नहीं है। कुछ समय लगेगा 7:00 बजे से गई बत्ती रात के 11 बज रहे हैं। अभी तक नहीं आई । फैजुल्लागंज में देर रात ट्रांसफार्मर में लगी आग फैजुल्लागंज में देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने पर लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे परेशान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मामले में तुरंत लेसा अधिकारियों को फोन किया गया। जेई ने फोन नहीं उठाया तो एसडीओ को फोन किया गया। आरोप है इसके बाद स्थानीय लोगों में ही दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। —————
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है
Source link
पावर कट से गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर बोला धावा:लखनऊ में अधिकारी-कर्मचारी पावर हाउस छोड़कर भागे, 2 थानों की पुलिस पहुंची














Leave a Reply