Bhopal Medical Stores Shut Today


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद
20 मई को प्रदेशभर में दवा कारोबार पूरी तरह थम जाएगा। ऑनलाइन मेडिसिन बिक्री के विरोध में आॅल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर मध्यप्रदेश की 41 हजार से अधिक मेडिकल दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। राजधानी भोपाल में भी करीब 6 हजार मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल रहेंगे।

डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद

शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कॉन्क्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर काली परेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर भी दिखाई देगा। 4 मई से 27 मई 2026 तक करीब 24 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाले इस कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

नेपाल में बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन का मौका

आईआरसीटीसी द्वारा ‘भारत गौरव’ डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” पर रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन 20 जून 2026 को इंदौर से प्रारंभ होकर उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। यात्रा की कुल अवधि 10 दिन और 9 रात होगी।पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

भील आर्ट एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा भील जनजातीय चित्रकार सुनीता भावोर के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। 73वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 मई, 2026 तक निरंतर रहेगी।

गायन

  • संस्‍था कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ 20 मई 2026 को किया जा रहा है। इस अवसर पर अक्षदा सोशल वेल्फेयर सोसाइटी एवं समरज्ञ कबीर फाउंडेशन के सहयोग से सायं 6:00 बजे से कुबेर बैंक्वेट, बाग मुगलिया, भोपाल में “लोक गायन संध्या” आयोजित होगी। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायक डॉ. कालूराम बामनिया अपनी विशेष लोक गायन प्रस्तुति देंगे।
कैंपस/जॉब

जीएमसी भोपाल
जीएमसी भोपाल में सत्र 2025-26 के लिए पैरामेडिकल कोर्स में 360 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2026 है, जबकि त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 23 मई 2026 रखी गई है।

प्रथम चरण की काउंसलिंग 29 मई से 5 जून तक होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कोर्स तीन प्रकार के हैं- सर्टिफिकेट, डिप्लोमा (2 वर्ष, फीस लगभग 1.29 लाख) और डिग्री (3 वर्ष, फीस लगभग 2.90 लाख)। डीएमएलटी में सबसे अधिक 100 सीटें हैं। सभी चयन मेरिट के आधार पर होंगे

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *