RCB टीम के गेंदबाज यश दयाल पहुंचे वाराणसी:बाबा विश्वनाथ-काल भैरव मंदिर में किया दर्शन,पत्नी के लिए ली बनारसी साड़ी




रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल अपनी पत्नी के साथ धर्म नगरी वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वाराणसी पहुंचने के बाद यश दयाल ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर पहुंचकर बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लिया। काल भैरव मंदिर के पुजारी कल्लू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका विशेष पूजन कराया। दर्शन के बाद यश दयाल ने कहा – काशी आकर उन्हें बेहद शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ से उन्होंने प्रार्थना की है कि आईपीएल में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करे और आने वाले मुकाबलों में सफलता हासिल करे। उन्होंने यह भी कहा कि काशी की गलियों में घूमना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। काशी के लस्सी का चखा स्वाद यश दयाल ने बताया कि उन्होंने वाराणसी के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद भी चखा और यहां की सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने बनारसी साड़ियों की खरीदारी भी की, जिसे उन्होंने काशी की विशेष पहचान बताया। इसके अलावा चौक के एक दुकान की लस्सी भी पी। अब जानिए कौन हैं गेंदबाज यश दयाल? यश दयाल भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए बाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं। वे नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत गुजरात टाइटन्स के साथ की थी। आईपीएल 2022 सीजन से पहले गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 2023 सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया, लेकिन आईपीएल 2024 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर भरोसा जताते हुए 5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यश दयाल ने भी टीम के भरोसे पर खरा उतरते हुए 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 15 विकेट हासिल किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *