नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… ITBP का जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचा। कहा-साहब ये मेरी मां का कटा हाथ है। सचेंडी के भगवती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बिस्कुट फैक्ट्री के मजदूरों ने हड़ताल कर दिया। वहीं, चिड़िया
.
अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें….
1. मां का कटा हाथ लेकर 3 दिन घूमा ITBP जवान:रोते हुए कानपुर कमिश्नर से बोला- इंसाफ चाहिए; अस्पताल के खिलाफ बटालियन में गुस्सा

साहब ये मेरी मां का कटा हाथ है। मैं तीन दिन से थाने, चौकी और एडीसीपी से लेकर डीसीपी ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इंसाफ चाहिए।’ यह कहते हुए ITBP जवान विकास सिंह फफक पड़े। सोमवार को विकास पुलिस कमिश्रर रघुवीर लाल के पास पहुंचे थे। उन्होंने कमिश्नर को अपनी मां का कटा हाथ दिखाया तो वे सन्न रह गए। पढ़िए पूरी खबर…
2. कानपुर की फूड्स फैक्ट्री में मजदूरों की हड़ताल: ओवरटाइम के वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरना, कर्मचारी बोले-काम ज्यादा और भुगतान कम

कानपुर में बड़ी संख्या में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल कर दिया। इसके बाद फैक्ट्री गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी, ओवरटाइम भुगतान और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने सहित कई मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैक्ट्री का कामकाज भी प्रभावित रहा।
यह मामला मंगलवार की सुबह सचेंडी क्षेत्र स्थित भगवती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बिस्कुट फैक्ट्री का है। कर्मचारियों ने समय से ज्यादा काम करवाने, कम भुगतान करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के हंगामा की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पढ़िए पूरी खबर…
3. कानपुर में पारा 43.2 °C के पार: मई में अब तक का सबसे गर्म दिन, धूप और लू से बचने के लिए मेट्रो स्टेशन पर सुस्ता रहे लोग

कानपुर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। गर्मी सुबह से ही लोगों को तपा रही है। लू के चलने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया है। सुबह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन में यह तापमान 42 डिग्री के पार जाने की संभावना है।
एक दिन पहले सोमवार को तापमान 43.2 तक पहुंच गया, जो कि इस महीने में सबसे ज्यादा रहा। इसी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कानपुर मेट्रो स्टेशन को छांव और एसी में बैठने के लिए मुफीद ठिकाना बना लिया है। दोपहर के समय कई लोग मेट्रो स्टेशन पर बैठकर गर्मी से राहत लेते नजर आए। पढ़िए पूरी खबर…
4. जुड़वां बेटियों का हत्यारा पिता बोला- मुझे फांसी हो: भगवान बेटी दें तो पैसा भी दें; कानपुर जेल में खुद की गर्दन रेती

कानपुर में जुड़वां बेटियों की हत्या करने वाले पिता ने 28 दिन बाद रविवार को जेल में सुसाइड की कोशिश की। थाली में धार लगाकर उसने अपना गला रेता। हालांकि, जान बच गई, उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी शशि रंजन मिश्रा को हत्या का कोई अफसोस नहीं है। उसने कैमरे पर जो बातें कहीं, वह चौंकाने वाली हैं। उसने कहा- मुझे अफसोस नहीं, भगवान की मर्जी थी। हम गरीबी में नहीं रख सकते। भगवान अगर किसी को बेटी दे तो पैसा भी दे, वरना न दें। अपनी करनी के लिए मुझे फांसी भी दी जाए तो स्वीकार। दैनिक भास्कर ने अस्पताल पहुंचकर पिता से बात की, उसने क्या कुछ बताया, पढ़िए…
5. कोबरा गर्मी से परेशान, बर्फ की बोतल से लिपटा: कानपुर के जू में सांप को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कूलिंग पैड रखा गया

कानपुर में मंगलवार का तापमान 43.2°C के आसपास रहा है। अब गर्मी का असर कानपुर चिड़ियाघर (जू) के रेंगने वाले जीवों (रेप्टाइल्स) पर भी दिखने लगा है। सांप और इगुआना जैसे ठंडे खून वाले जीव भी अब इस तपिश भरी गर्मी से परेशान है। सांपों को इस गर्मी से बचाने के लिए कानपुर-जू प्रशासन ने एक अनोखी और देसी जुगाड़ निकाली है।
यहां पहली बार सांपों के बाड़ों में बर्फ की बोतलों का इंतजाम किया गया है। बाड़े में रहने वाले सांप और इगुआना अब बोतलों पर बैठ कर आइस मसाज ले रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
6. पीआरडी जवान ने दुकानदार पर थप्पड़ बरसाए, VIDEO: कानपुर में दुकान के बाहर शराब पीने से टोकने पर पीटा, बेल्ट निकालकर धमकाया

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में पीआरडी जवानों ने एक दुकानदार को पीट दिया। वर्दी पहनकर दुकान में घुसे और उसे पीटते हुए बाहर तक ले गए। पिटाई की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसी पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें घटना की तारीख और समय भी लिखा हुआ दिख रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि पीआरडी के दो जवान एक दुकान में घुसते हैं। एक जवान दुकानदार की पिटाई कर रहा है। घटना बिधून थाना क्षेत्र के कठेरुआ पार्किंग क्षेत्र की है। यहां चाय-नमकीन की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बिधनू थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
7. डॉ. मनीष का नेटवर्क देश की 98 यूनिवर्सिटी में फैला: कानपुर 6 बार आया, टेलीकॉलिंग सेंटर से फर्जी डिग्री का धंधा चलता था

कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट सिंडिकेट मामले में एक नया मामला सामने आया है। गिरोह का सरगना डॉ. मनीष कुमार पहले भी 6 बार कानपुर आ चुका था। पुलिस को देशभर की 98 यूनिवर्सिटियों से उसके संपर्क होने की जानकारी मिली है।
18 फरवरी को गौशाला स्थित शैल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कार्यालय में छापेमारी हुई थी। उस समय डॉ. मनीष कुमार दुबई में एक अवार्ड प्रीमियम लॉन्च कार्यक्रम में गया था। वहां से लौटने के दौरान उसे शैलेंद्र ओझा और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। इसके बाद वह हैदराबाद, पुणे, मुंबई, फरीदाबाद और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर तीन महीने तक छिपा रहा।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के मुताबिक मनीष ने वर्ष 2011 में अपनी मां रचना के नाम पर हैदराबाद में ‘रचना अग्रवाल एजुकेशनल सोसाइटी’ नाम से फर्म बनाई थी। पढ़िए पूरी खबर…
8. BJP जिला अध्यक्ष ने सड़क पर दौड़ाई बुलेट बाइक: कानपुर में सोमवार को मेट्रो से पहंचे थे कार्यालय, 4 दिन सार्वजनिक वाहन से चलने का संकल्प

कानपुर उत्तर बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित कार्यालय और पार्टी कार्यक्रम में जाने के लिए बुलेट बाइक और मेट्रो का इस्तेमाल किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर 16 मई को संकल्प लिया था। जिला पदाधिकारियों के साथ सप्ताह में चार दिन सार्वजनिक वाहन, ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों के उपयोग का फैसला किया है। पिछले तीन दिनों से वह अलग-अलग सार्वजनिक यातायात के साधनों से पार्टी कार्यालय और कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और ऊर्जा के न्यूनतम उपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील भविष्य में आने वाले संकटों से निपटने में सहायक साबित होगी। पढ़िए पूरी खबर…
9. बच्चे की कोहनी से गई आंख की रोशनी: हैलट के डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाए लौटाई नजर, दुनिया में पहली बार अपनाई अनोखी तकनीक

कानपुर के गोविंद नगर निवासी 30 वर्षीय सीमा की आंख में सोते समय बच्चे की कोहनी लग गई। चोट लगने के बाद आंख में सूजन आ गई और तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन उन्हें GSVM मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक आंख की रोशनी जा चुकी थी।
हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने बिना बड़ा चीरा लगाए और बिना आंख खोले इलाज किया। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया कि चोट लगने से आंख के अंदर ब्लीडिंग हुई थी और खून का बड़ा थक्का जम गया था। अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि क्लॉट की वजह से आंख की कोरॉयड परत दोनों तरफ से उखड़कर आपस में चिपक गई थी। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को ‘किसिंग कोरॉयड’ कहा जाता है।
डॉक्टरों के मुताबिक आंख का प्रेशर 80 तक पहुंच गया था, जबकि सामान्य आई प्रेशर इससे काफी कम होता है। हालत ऐसी थी कि मशीनों से भी प्रेशर मापना मुश्किल हो रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
10. कानपुर में मर्चेंट नेवी जवान समेत 2 ने किया सुसाइड: पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, बीएससी छात्रा ने भी दी जान

कानपुर के पनकी और चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में मर्चेंट नेवी के जवान समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना पनकी इलाके की है, जहां पांच माह पहले छुट्टी पर घर आए मर्चेंट नेवी जवान ने पत्नी से विवाद के बाद देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।
वहीं, दूसरी घटना चकेरी की है, जहां बीएससी फाइनल ईयर की 22 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़िए पूरी खबर…















Leave a Reply