![]()
मुरैना | शासकीय कला पथक दल ने मंगलवार को हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। “नशा, नाश की जड़ है” विषय पर गीत, संवाद और प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने कहा कि शराब और भांग-गांजा जैसे नशे जीवन और परिवार को नुकसान पहुंचाते हैं। “आपसे है विनय दारू मत पीजिए” जैसे गीतों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। दल प्रमुख जाकिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यक्रम के अंत में नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
Source link
सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया नशा मुक्ति का संदेश














Leave a Reply