अमेठी में कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के खिलाफ पोस्टर:सवाल- 'दो साल में क्या किया?' राहुल गांधी का आज दौरा




अमेठी में कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे से ठीक पहले सामने आए हैं। पोस्टरों में शर्मा से पूछा गया है कि उन्होंने पिछले दो साल में क्या किया है। अमेठी कस्बे के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अंबेडकर तिराहा और कांग्रेस कार्यालय ,तहसील के बाहर ये पोस्टर देखे गए। इनमें स्पष्ट रूप से लिखा है, ‘दो साल किशोरीलाल, तुमने किया क्या है।’ पोस्टरों में आरोप लगाया गया है कि शर्मा ने केवल एक स्कूल बस अपने कांग्रेस नेता के स्कूल को दी है और एक एंबुलेंस कांग्रेस द्वारा संचालित अस्पताल में लगवाई है। इसके विपरीत, पोस्टरों में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के कई विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया है। स्मृति ईरानी के कामों में कठौर में कन्या महाविद्यालय, चार आईटीआई, दो राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना, रामगंज में 50 एकड़ में सैनिक स्कूल का निर्माण और गौरीगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जैसे कार्य गिनाए गए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पहले ही यह पोस्टर वार शुरू हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *