संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे पर Z+ सुरक्षा व्यवस्था:तीन दिवसीय शहडोल प्रवास पर रहेंगे; 350 जवान रहेंगे तैनात




राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से शहडोल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आज बुधवार सुबह ट्रेन से कटनी पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से शहडोल आएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में पहली बार संघ प्रमुख के प्रवास के मद्देनजर Z+ सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें लगभग 350 अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। इनमें CISF, स्पेशल ब्रांच, जिला पुलिस और आसपास के जिलों से बुलाए गए सुरक्षा बल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. भागवत का मुख्य कार्यक्रम पांडवनगर स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में आयोजित बौद्धिक शिविर में होगा। इस शिविर में 300 से अधिक शिक्षार्थी हिस्सा लेंगे। प्रवास के दौरान वे कई बौद्धिक और संगठनात्मक सत्रों में शामिल होंगे। मल्टीलेयर सिक्योरिटी सिस्टम भी तैयार संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार निरीक्षण किया है। पांडवनगर इलाके को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है। स्कूल परिसर में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, वहीं 500 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी। CCTV निगरानी और मल्टीलेयर सिक्योरिटी सिस्टम भी तैयार किया गया है। दौरे के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रह सकती है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तैयारी की है। 22 मई को शहडोल से वापस रवाना होंगे शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संघ प्रमुख का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलेभर के स्वयंसेवकों और संघ कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह है। डॉ. मोहन भागवत 22 मई की रात शहडोल से वापस रवाना होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *