![]()
कानपुर के घाटमपुर सर्किल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। एक वर्ष पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपियों को जमानत मिलने के बाद गांवों में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दौलतपुर और कोटरा गांव में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दौलतपुर और कोटरा गांव में बीते एक वर्ष पहले हुई युवक की हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में काफी तनाव पैदा कर दिया था। हाल ही में दोनों मामलों में नामजद आरोपियों को अदालत से जमानत मिलने के बाद गांव में एक बार फिर माहौल संवेदनशील हो गया। संभावित विवाद और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार देर शाम कानपुर दक्षिण के डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार और घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने सर्किल फोर्स के साथ दौलतपुर और कोटरा गांव की गलियों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया गया और उन्हें किसी भी अफवाह से बचने तथा शांति बनाए रखने की अपील की गई। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने गांव के प्रमुख स्थानों पर मौजूद लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों गांव में एक वर्ष पूर्व हुई थी हत्या कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों गांवों में करीब एक वर्ष पूर्व हत्या की घटनाएं हुई थीं। हाल ही में आरोपियों को जमानत मिलने के बाद गांव में तनाव का माहौल बनने की सूचना मिली थी। इसी को देखते हुए पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Source link
घाटमपुर में DCP-ADCP का रूट मार्च:हत्यारोपियों की जमानत के बाद दौलतपुर और कोटरा में ACP ने सर्किल फोर्स के साथ गश्त किया















Leave a Reply