![]()
छिंदवाड़ा में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और कफ सिरप मामले में दवा विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई के विरोध में आज बुधवार 20 मई को छिंदवाड़ा जिले की दवा दुकानें बंद रहेंगी। बंद के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो, इसके लिए जिला औषधि विक्रेता संघ ने इमरजेंसी व्यवस्था बनाई है। संघ के अनुसार, जिले के सभी प्रमुख निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी पर जीवन रक्षक और अति आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा जिला अस्पताल छिंदवाड़ा के सामने भी संघ के पदाधिकारियों से संपर्क करने पर जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष चौरे ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध के साथ-साथ कफ सिरप प्रकरण में जेल भेजे गए दवा विक्रेताओं के समर्थन में यह बंद रखा गया है। उनका कहना है कि दुकान संचालन और दवा वितरण को आधार बनाकर दवा व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है, जिसके विरोध में यह निर्णय लिया गया। इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क अध्यक्ष संतोष चौरे – 9827727700 सचिव अजय मालवीय – 9406756881 कोषाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल – 9098005458 तहसीलवार संपर्क नंबर परासिया – रिजवान खान – 8982041221 जामई – शेखर बत्रा – 9425461126 दमुआ – विशाल श्रीवास्तव – 9993494706 सौसर – नंदूजी – 8839365456 पांढुर्णा – मनोज खरबड़े – 8770580473 अमरवाड़ा – यज्ञनैश शर्मा – 9589677607 हर्रई – हनी जैन – 9826486048 चौरई – शुभम अग्रवाल – 7987444089 बिछुआ – धनेन्द्र वर्मा – 9407345703 चांद – मनोज साहू – 7509470128 संघ ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही दवाइयों के लिए संपर्क करें और अनावश्यक भीड़ से बचें।
Source link
छिंदवाड़ा में आज बंद रहेंगी दवा दुकानें:इमरजेंसी के लिए बनाई गई व्यवस्था, इन नंबरों पर संपर्क कर मिलेंगी जरूरी दवाइयां















Leave a Reply