बड़वानी में दो सड़क हादसे में 4 घायल:रॉन्ग साइड से आ रही वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; ईंट भट्टे का धुआं से युवक गंभीर




बड़वानी जिले में बुधवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में चार लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पहला हादसा शहर के सांवरिया मंदिर के सामने हुआ, जबकि दूसरा राजघाट रोड स्थित सर्किट हाउस के पास घटित हुआ। सांवरिया मंदिर के सामने हादसे के प्रत्यक्षदर्शी रूपेश मायरिया ने बताया कि मंदिर दर्शन कर लौट रहे अर्चना पति निलेश, हंसिका और मंथन बाइक पर सवार थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि हाईवे पर कई वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। धुएं और धूल ने बढ़ाया हादसों का खतरा दूसरे हादसे में, कुकरा बसाहट निवासी संजय वर्मा ने बताया कि राजघाट रोड स्थित सर्किट हाउस के पास ईंट भट्टे से निकलने वाला घना धुआं सड़क पर फैल जाता है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है। इस कारण अखिलेश केवट(17) मछली पकड़कर बाइक से घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। अखिलेश को साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डंपरों के लगातार गुजरने से धूल उड़ती रहती संजय वर्मा ने यह भी बताया कि इलाके में रेत और मिट्टी से भरे डम्परों के लगातार गुजरने से धूल उड़ती रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिला मुख्यालय में हुए इन दोनों हादसों में घायल लोगों का इलाज जारी है। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने जानकारी दी कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती किया गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *