छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन चलेगी लू:दक्षिण के जिलों में आंधी-बारिश के आसार; दुर्ग में कार पर गिरा बिजली पोल, बिलासपुर सबसे गर्म




छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य हिस्सों में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार शाम रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दुर्ग-भिलाई में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिला, जहां तेज हवा और बारिश के दौरान एक बिजली पोल कार पर गिर गया। रायपुर में भी शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए, जिससे मौसम में हल्की राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारायणपुर जिले के नांगुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केरल में 26 मई तक पहुंच सकता है मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। इसमें 4 दिन आगे-पीछे का अंतर हो सकता है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में लू का असर बना रहेगा। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 1. जरूरत की खबर- गर्मियों में न करें ये 8 गलतियां:पड़ सकती हैं भारी, डॉक्टर से जानें समर हाइड्रेशन से लेकर हाइजीन तक के बेस्ट टिप्स गर्मियों में लोग कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। बहुत ठंडा पानी पीना, कम पानी पीना, धूप में बिना तैयारी निकलना, ये गलतियां तुरंत असर नहीं दिखातीं। लेकिन डिहाइड्रेशन, थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण बन सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

2. फिजिकल हेल्थ- हीट एडेमा क्या है:गर्मियों में बढ़ते केस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, किसे ज्यादा रिस्क, बचाव के लिए जरूरी सावधानियां गर्मियों में कई बार हाथ-पैर में सूजन हो जाती है। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, यह ‘हीट एडेमा’ का संकेत हो सकता है। दरअसल गर्मी बढ़ने पर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए कई बदलाव करता है, जिनका असर ब्लड वेसल्स और फ्लूइड बैलेंस पर पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *