![]()
राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज बुधवार को बैतूल जिले के भीमपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे “जांच, जागरूकता एवं जनभागीदारी महा अभियान” का हिस्सा बनेंगे।कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सिकल सेल एवं थैलीसीमिया जांच मशीन का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगे। निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल सुबह 10:15 बजे भीमपुर हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सुबह 10:25 बजे पुलिस ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 10:45 बजे सिकल सेल एवं थैलीसीमिया जांच मशीन का उद्घाटन होगा, जिसके बाद 10:55 बजे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा। मंचीय कार्यक्रम सुबह 11:05 बजे वंदे मातरम्, राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ शुरू होगा। इसमें स्वागत उद्बोधन, संक्षिप्त ब्रीफिंग और एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी शामिल है। मंचासीन अतिथियों के संबोधन के बाद हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सिकल मित्र, यूडीआईडी कार्ड, जेनेटिक कार्ड, स्व-सहायता समूहों को सीसीएल चेक, टीबी मरीजों को फूड बास्केट तथा प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल सुबह 11:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समापन दोपहर 12:08 बजे आभार प्रदर्शन, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ होगा। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांग परीक्षण शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे भीमपुर हेलीपैड से बैतूल के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल दोपहर 12:50 बजे बैतूल पहुंचेंगे और फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे से 5:45 बजे के बीच उनके द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा।
Source link
राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज भीमपुर आएंगे:सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन कार्यक्रम में होंगे शामिल
















Leave a Reply