![]()
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले महिला के कटा शव की शिनाख्त हो गई है। सीसीटीव और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने मृतका की पहचान कुशीनगर निवासी युवती के रूप में की है। पूरा मामला खुलासे के करीब पहुंच चुका है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आ रहे हैं।
कुशीनगर की रहने वाली थी मृतका, परिवार पर शक गहराया
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका कुशीनगर जिले की रहने वाली थी। पहचान होते ही जांच की दिशा साफ हो गई और परिवार के लोगों पर शक गहराने लगा। बताया जा रहा है कि युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी और घर में कुछ समय से तनाव चल रहा था।
‘ऑनर’ एंगल से जांच, पिता और रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध जीआरपी सूत्रों के मुताबिक युवती के किसी युवक से संपर्क को लेकर परिवार नाराज था। इसी को लेकर ‘ऑनर किलिंग’ की आशंका जताई जा रही है। जांच में पिता और एक रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
ट्रेन के S-1 कोच में बैग-बॉक्स में मिला था शव 17 मई को गोमतीनगर एक्सप्रेस के S-1 कोच में सफाई के दौरान बैग और बॉक्स में महिला का कटा शव मिला था। बॉक्स में धड़ और बैग में हाथ-पैर अलग-अलग रखे गए थे, जिससे वारदात की बर्बरता सामने आई थी।
हथियार और सिर की तलाश जारी, कई टीमें लगीं पुलिस के मुताबिक हत्या में इस्तेमाल हथियार और मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और कई टीमें इस काम में जुटी हैं।
Source link















Leave a Reply