![]()
अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गजरौला कोतवाली क्षेत्र के खियालीपुर ढाल के पास एक तेज रफ्तार वेगनर कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है….
Source link
अमरोहा हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगन-R को वाहन ने टक्कर मारी, दो घायल
















Leave a Reply