अव्यवस्थित बाजार से परेशानी, सड़क पर ही बैठकर सब्जी बेचने की मजबूर



बालोद| शहर का सब्जी बाजार इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। व्यवस्थित बाजार व्यवस्था नहीं होने के कारण कई सब्जी विक्रेता सड़क किनारे बैठकर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। इससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर सब्जी दुकानें लगने से दिनभर भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने के कारण आवाजाही प्रभावित होती है। अव्यवस्थित बाजार के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *