बक्सवाहा बस स्टैंड से हटा अतिक्रमण:नगर परिषद ने हटाईं अवैध गुमटियां और दुकानें, दोबारा कब्जा करने पर जुर्माने की चेतावनी




छतरपुर जिले की बक्सवाहा नगर परिषद ने बुधवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़क किनारे रखी अस्थाई गुमटियों, ठेलों और दुकानों के बढ़ाए गए हिस्सों को हटाया गया। लंबे समय से यहां अवैध कब्जे के कारण लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद के अमले ने बस स्टैंड पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। प्रशासनिक टीम ने इलाके में कई स्थानों से अतिक्रमण हटाकर रास्ता पूरी तरह से साफ कर दिया। इन अस्थाई दुकानों और गुमटियों के हटने के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना
कार्रवाई के दौरान प्रभारी सीएमओ केवट ने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा, “यदि दोबारा सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा किया गया, तो दंडात्मक कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।” इसके साथ ही सीएमओ ने स्पष्ट किया कि नगर में अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *