![]()
हापुड़ में मंगलवार देर रात गुजरात से आ रहे एक प्लाईबोर्ड लदे ट्रक के ड्राइवर केबिन में आग लग गई। यह घटना हापुड़ कोतवाली के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक प्लाईबोर्ड की खेप लेकर गुजरात के गांधीधाम से दिल्ली-मेरठ हाईवे के रास्ते हापुड़ पहुंच रहा था। कोतवाली के सामने पहुंचते ही ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा, और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। चालक जावेद ने तुरंत ट्रक रोककर छलांग लगा दी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका थी कि कहीं आग डीजल टैंक तक न पहुंच जाए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने तत्काल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि ट्रक में लदे प्लाईबोर्ड को आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। सीएफओ अजय शर्मा ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण बताया है। उनके अनुसार, केबिन के विद्युत सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की होगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं। आग लगने की सटीक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Source link
हापुड़ में प्लाईबोर्ड लदे ट्रक में लगी आग, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, गुजरात से माल लेकर आ रहा था वाहन














Leave a Reply