ग्वालियर में पारा 45 डिग्री:तेज धूप और गर्म हवाओं से सड़कें सूनी, न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस पार




ग्वालियर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सुबह से ही बढ़ने लगा। बुधवार सुबह ग्वालियर में पारा तेजी से चढ़ा। अलसुबह 5:30 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, जो सुबह 8:30 बजे तक बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण लोग सुबह से ही घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। गर्म हवाओं से लोग बेहाल गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोग धूप और लू से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ और दुपट्टों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिना हाथ-पैर ढके और मुंह बांधे घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही हैं, जिससे लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण यह स्थिति बनी हुई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में और वृद्धि हो सकती है। लोगों को खुद को सुरक्षित रखने और बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच यात्रा से बचने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के प्रति आगाह किया है। विभाग ने लोगों से घर से निकलते समय पानी की बोतल साथ रखने और शरीर को पूरी तरह ढककर निकलने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *