फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन को पीटा:फर्रुखाबाद में देर रात हंगामा, पिता-पुत्र सहित तीन पर केस दर्ज




फर्रुखाबाद में बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन को पीटा गया। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने लाइनमैन की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाइनमैन सकीम ने मऊदरवाजा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी लाइनमैन उमाशंकर शाह के साथ मोहल्ला ढूइया मोड़ पर रखे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अभिषेक त्रिपाठी, उनके भाई और उनके पिता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने सकीम को लात-घूंसे और थप्पड़ों से पीटा। जब साथी लाइनमैन उमाशंकर शाह बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। लाइनमैन ने बताया कि ओवरलोड के कारण झंपर उड़ गए थे। वे झंपर को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे थे और उसे ठीक करने का काम कर रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। मारपीट की सूचना मिलने पर एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी लोग थाने गए, जहां देर रात करीब 11:30 बजे तक मामला चलता रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *