![]()
टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पलेरा थाना क्षेत्र की धसान नदी में अवैध खनन कर रही दो पनडुब्बियों को जलाकर नष्ट कर दिया गया, जबकि एक पोकलेन मशीन जब्त की गई। कलेक्टर विवेक श्रोतिय को धसान नदी में अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल जतारा एसडीएम और पलेरा तहसीलदार को मौके पर भेजा। टीम के पहुंचते ही अवैध उत्खनन में शामिल लोग घटनास्थल से फरार हो गए। यह कार्रवाई पलेरा तहसील के मजरा कूटिन में धसान नदी पर की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से रेत निकाल रही दो पनडुब्बियों को आग लगाकर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही, अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन को भी जब्त कर लिया गया। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले में रेत का अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम जतारा निशांत भूरिया, तहसीलदार पलेरा कुलदीप सिंह, तहसीलदार जतारा नितिन गौड़, नायब तहसीलदार श्रीपत अहीरवार ने छापेमार कार्रवाई की है। अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link
टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:धसान नदी में दो पनडुब्बियां जलाईं, पोकलेन मशीन जब्त















Leave a Reply