![]()
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत रविवार को सोरांव गांव के समीप एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेजा के पकरी सेवार निवासी 35 वर्षीय संजय सोनकर पुत्र खेलाड़ी सोनकर के रूप में हुई है। वह पकरी सेवार ग्राम सभा में सरकारी राशन की दुकान चलाता था। यह घटना रविवार शाम लगभग 5 बजे हुई, जब संजय सोनकर मेजा के बसहरा गांव से अपनी भतीजी की विदाई कराकर लौट रहे थे। सोरांव गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान से टकरा गई। बाइक पर संजय सोनकर के साथ उनकी 2 वर्षीय पुत्री लाडली सोनकर और चचेरा भाई बहादुर सोनकर भी सवार थे। दुर्घटना में संजय सोनकर के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लाडली और बहादुर सोनकर को भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चिकित्सा विभाग को सूचना दी। एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को रामनगर सीएचसी पहुंचाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे। लाडली और बहादुर सोनकर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेजा कोतवाल दीनदयाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक संजय सोनकर के परिवार में उनकी पत्नी पूनम सोनकर, मां रीता देवी और तीन पुत्रियां हैं। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।
Source link
प्रयागराज में मकान से बाइक टकराने से कोटेदार की मौत:भतीजी की विदाई कर लौटते समय हुआ हादसा, बेटी और भाई घायल
















Leave a Reply