![]()
सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन के लीज पार्सल से लगभग 10 लाख रुपए की रेडीमेड गारमेंट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना में पार्सल यान का ताला और सील पूरी तरह सुरक्षित था, लेकिन अंदर रखी बोरियां कटी हुई थीं। घटना से व्यापारियों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। जयंत गोल मार्केट, बैढ़न और माड़ा क्षेत्र के कपड़ा व्यापारियों ने हावड़ा से ये रेडीमेड गारमेंट्स बुक कराए थे। बुधवार सुबह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। पार्सल की जिम्मेदारी संभालने वाले निजी कर्मचारी शंभू पासवान ने जब ताला खोला, तो अंदर से सामान गायब था। कुल 30 बोरियों में से छह बोरे कटे-फटे पाए गए, जबकि दो बोरियों से पूरा सामान गायब था। व्यापारियों के अनुसार, लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के गारमेंट्स चोरी हुए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से चोरी पीड़ित व्यापारियों में नितेश रेडीमेड परसोना रोड माड़ा के संचालक अरविंद शाह, सरदार एंपोरियम बैढ़न के राजेंद्र सिंह, जयंत गोल मार्केट के कुंवर सिंह, चंदन ड्रेसेज के संचालक चंदन मोदी और उदय चंद्र केसरी शामिल हैं। ये व्यापारी शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सिंगरौली पहुंचे रहे। व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान पार्सल का ताला और सील जांचा जाता है। इसके बावजूद इस तरह की चोरी होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना ऐसी वारदात संभव नहीं है। कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है व्यापारियों के अनुसार, एक महीने के भीतर यह तीसरी चोरी की घटना है। हालांकि, रेलवे विभाग अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। इस मामले में रेलवे के पार्सल विभाग के अधिकारी रमेश चंद्र ने कहा कि यह मामला पार्सल सेवा प्रदान करने वाले ठेकेदार से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में निजी ठेकेदार ही पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग का काम देखता है। व्यापारियों ने इस स्थिति पर अपनी परेशानी व्यक्त की है।
Source link
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस के पार्सल से 10 लाख के गारमेंट्स चोरी:ताला सुरक्षित, सामान गायब; एक महीने में तीसरी घटना से व्यापारी नाराज















Leave a Reply