![]()
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की अंबाड़ा चौकी के अंतर्गत बैरियर के पास देर रात गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां आधा दर्जन आरोपियों ने रास्ता रोककर दो आदिवासी युवकों के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हमले में दोनों युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवकों ने अंबाड़ा चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना बीती रात करीब 12:30 बजे की है, जब वे दोनों किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बैरियर के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विवाद करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चाकू लहराते हुए दी जान से मारने की धमकी
पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर उन्हें डराया-धमकाया। जब युवकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकी दी। इस हमले में दोनों युवकों के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। इस पूरी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मेडिकल के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
घटना की शिकायत मिलने के बाद अंबाड़ा चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सबसे पहले दोनों घायल युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया और उसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
छिंदवाड़ा में आदिवासी युवकों से मारपीट:आधा दर्जन बदमाशों ने रास्ता रोककर पीटा; चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी















Leave a Reply