उमरिया में नौतपा से पहले पारा 44 डिग्री के पार:तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल; भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित




उमरिया जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां का तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें और हाईवे सूने दिखाई देने लगते हैं। सुबह 8 बजे के बाद से ही गर्मी का असर तेज हो जाता है। सुबह 11 बजे तक स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग गमछा, टोपी और पानी का उपयोग कर रहे हैं। तेज धूप के कारण बाजारों में भी भीड़ कम देखी जा रही है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल जिले में पिछले एक हफ्ते से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 13 मई को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री था। इसके बाद 14 मई को 42.7 डिग्री, 15 मई को 41.9 डिग्री, 16 मई को 42 डिग्री और 17 मई को 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 18 मई को तापमान बढ़कर 43.6 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि 19 मई को इस सीजन का सर्वाधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 20 मई को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में हाईवे पर चलने वाले बड़े वाहन भी पेड़ों और ढाबों की छांव में रुकने को मजबूर हैं। फिलहाल, बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेज धूप के कारण आवश्यक कार्यों के लिए भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *