![]()
देवास के आवास नगर में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एक ट्रक चालक ने जाम के बीच से अपना वाहन निकालने की कोशिश की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा ने गुस्से में आकर ट्रक ड्राइवर पर चप्पल फेंक दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। क्षेत्र में नियमित पानी नहीं आने और कम समय के लिए नल खुलने से महिलाएं खासी नाराज थीं। परेशान होकर वे सड़क पर उतर आईं और मुख्य मार्ग पर लाइन लगाकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी। महिलाओं ने सड़क पर करीब 15 से 20 मिनट तक नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व पार्षद प्रत्याशी और प्रतिनिधि के बीच हुई तीखी बहस
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पार्षद प्रत्याशी उषा अग्रवाल भी महिलाओं के साथ धरने पर मौजूद थीं। चक्काजाम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा और उषा अग्रवाल के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विवाद के दौरान राज वर्मा ने सीधा आरोप लगाया कि उषा अग्रवाल के घर में पानी के दो नल कनेक्शन मौजूद हैं। अधिकारियों की समझाइश के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
रहवासियों का आरोप था कि क्षेत्र में जल संकट को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लंबी समझाइश के बाद महिलाओं ने अपना चक्काजाम समाप्त किया। अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन
प्रदर्शन खत्म होने के बाद पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा ने बताया कि पानी की गंभीर समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है। उन्होंने रहवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस जल संकट का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
पार्षद प्रतिनिधि ने ट्रक ड्राइवर पर फेंकी चप्पल:देवास में जल संकट से परेशान महिलाओं का चक्काजाम, वाहन निकालने पर हुआ विवाद















Leave a Reply