पंचायत सचिव ने कलेक्टर को हस्तनिर्मित नक्शा भेंट किया:बलौदाबाजार में 5 महीने में हुआ कम्प्लीट, इसके लिए सटीकता और भौगोलिक समझ जरूरी




बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत सचिव शिवकुमार निराला ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए एक हस्तनिर्मित जिले का नक्शा कलेक्टर कुलदीप शर्मा को भेंट किया। स्केल और पेंसिल से बनाए गए इस नक्शे में जिले की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शिवकुमार की इस कला और मेहनत की सराहना की। उन्होंने इस सुंदर नक्शे को अपने कार्यालय के टेबल पर लगवाने की बात कहकर शिवकुमार को प्रोत्साहित किया। स्केच बनाने की रुचि ने नक्शा बनाने को प्रेरित किया विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम चकरदा निवासी शिवकुमार निराला वर्तमान में जनपद पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार में संलग्न हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ड्राइंग-पेंटिंग का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, बल्कि स्केच बनाने की उनकी रुचि ने उन्हें नक्शा बनाने की ओर प्रेरित किया। जिले का नक्शा बनाने में लगे 5 महीने शिवकुमार ने जानकारी दी कि लगभग 3 बाई 6 फीट आकार का एक विकासखंड का नक्शा बनाने में उन्हें करीब एक माह का समय लगता है। इसी तरह, पूरे जिले का नक्शा तैयार करने में उन्हें लगभग पांच माह का समय लगा। उनके द्वारा हाथ से बनाया गया यह नक्शा उनकी बारीक कलाकारी, धैर्य और लगन को दर्शाता है। किसी भी क्षेत्र का हाथ से नक्शा बनाने के लिए अत्यधिक सटीकता और भौगोलिक समझ की आवश्यकता होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *