![]()
अमरोहा बार एसोसिएशन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अध्यक्ष कपिल चिकारा के नेतृत्व में जिलाधिकारी अमरोहा को कलेक्ट्रेट परिसर में दिया गया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की। उन्होंने लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
Source link
अमरोहा बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बेंच की मांग की:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की अपील, सीएम के नाम ज्ञापन दिया















Leave a Reply