![]()
रामानुजगंज के ग्राम पंचायत चुमरा में मंगलवार शाम ‘मोहम्मदी फीड’ नामक मुर्गी दाना प्लांट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिसमें कच्चा माल, मशीनरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, यह आग मंगलवार रात 7 से 8 बजे के बीच लगी। प्लांट में दाना बनाने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और मशीन रूम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने में 2 घंटे लगा समय प्लांट संचालिका शमा परवीन के पति मो. शहनवाज खान ने बताया कि आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। आगजनी में दाना निर्माण का पूरा रॉ मटेरियल, मशीनरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए। 15 लाख से अधिक का नुकसान मो. शहनवाज खान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 15 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री का संचालन ग्रामीण बैंक से लगभग 35 लाख रुपये का ऋण लेकर किया जा रहा था। यह प्लांट करीब तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।
Source link
रामानुजगंज में मुर्गी दाना प्लांट में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 15 लाख का नुकसान, 2 घंटे बाद पाया गया काबू














Leave a Reply