पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर:हरदोई में सिर के बाल गिरा बुजुर्ग, इलाज के दौरान तोड़ा दम




हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा हुलासपुर मोड़ के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को पहले कोथावां सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासपुर निवासी 71 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है, जो खेती का काम करते थे। उनके पुत्र सुनील ने बताया कि मंगलवार शाम रामकुमार कोथावां बाजार से सामान लेकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। देर शाम हुलासपुर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे रामकुमार सिर के बल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन एंबुलेंस से रामकुमार को कोथावां सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रामकुमार ने मंगलवार-बुधवार की आधी रात के बाद 1:54 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। रामकुमार के परिवार में उनकी पत्नी रामवती, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह घटना दूसरे थाना क्षेत्र में हुई है। बुधवार की दोपहर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *