सऊदी ग्रैंड प्रिक्स में छत्तीसगढ़ के अनिमेष का जलवा:200 मीटर में गोल्ड, 100 मीटर में सिल्वर जीता




छत्तीसगढ़ के धावक ने सऊदी अरब में आयोजित सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। अनिमेष ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं 100 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। अनिमेष कुजुर इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वे वर्तमान में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर के महासचिव सहित एथलेटिक्स से जुड़े पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने अनिमेष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में जी.एस. बांब्रा, महेंद्र आहूजा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह, सौरभ लुनिया, गौतम गोलछा, रितिका सिंह, पपिंदर सिंह, रवि धनगर, विनोद नायर, आर. सुनील, सुदर्शन सिंह, अमृत कुजुर, जी. रवि राजा, अनिरुद्ध सुना, दिनेश तांडी, हिमांशु चंद्राकर, वसीम और आभिषेक कुजुर शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *