![]()
कोंडागांव जिले में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास परियोजना को लेकर सरकार ने काम तेज कर दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने 19 मई को रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर प्रस्तावित बायपास रूट का मौके पर निरीक्षण किया। उनके साथ विभागीय अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे। इधर जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्तर तक अभियान को तेज कर दिया है। सरकार इसे जल्द पूरा करना चाहती है निरीक्षण के दौरान सचिव बंसल ने बायपास के दोनों छोरों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केशकाल घाट बायपास बस्तर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है और सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करना चाहती है। पेड़ कटाई और मुआवजा प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश PWD सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों को बायपास मार्ग में आने वाले शेष पेड़ों की कटाई शीघ्र पूरी करने को कहा। साथ ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, बायपास निर्माण शुरू होने के बाद केशकाल घाट में यातायात का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। 308 करोड़ की लागत से बनेगा 11.38 किमी लंबा बायपास लोक निर्माण विभाग द्वारा यह परियोजना लगभग 308 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। बायपास की कुल लंबाई 11.38 किलोमीटर होगी। परियोजना के तहत दो बड़े और दो मध्यम पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। यह फोरलेन बायपास बनने के बाद रायपुर से बस्तर की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम होने की संभावना है। खासतौर पर बारिश के मौसम में केशकाल घाट में लगने वाले जाम और हादसों से लोगों को राहत मिलेगी। आयुष्मान कार्ड अभियान तेज, गांव-गांव लग रहे शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गांव, पारा और टोला स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां नए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं और पुराने कार्डों में सुधार का काम भी किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से छूटे हुए परिवारों को अभियान के जरिए जोड़ा जा रहा है। विकासखंड कोंडागांव के संबलपुर केंद्र में भी लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। सेक्टर प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय नायडू ने बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। दो दिन में बने 67 नए कार्ड अभियान के तहत 18 मई को स्कूल पारा में 28 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 32 पुराने कार्डों के विलोपन के लिए चिन्हांकन किया गया। वहीं 19 मई को नया पारा में 39 नए कार्ड बनाए गए। मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और जरूरी दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
Source link
कोंडागांव में विकास और स्वास्थ्य योजनाओं को मिली रफ्तार:PWD सचिव ने किया निरीक्षण, जिला प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया तेज














Leave a Reply