![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में AIOCD के अह्वान पर एक दिन के लिए सभी मेडिकल दुकानों को बंद रखा गया है। ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ मेडिकल दुकान के संचालको ने विरोध जताया और अपनी मांगे रखी। इसके अलावा किसी गंभीर मरीज को दवा के लिए भटकना न पडे़, इसके लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किया।
देश भर में 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा दुकानों को बंद रखने का अह्वान किया गया था। ऐसे में बुधवार को जिले की सभी मेडिकल दुकानें बंद रही। जिले में करीब 760 मेडिकल दुकानें संचालित है और कोई भी मेडिकल दुकान नहीं खुला। जबकि जिला अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्रो, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर को खुला रखा गया। इसके अलावा दवा दुकान के संचालको के द्वारा दुकानों के बाहर एक आपातकालीन नंबर भी चस्पा किया। ताकि गंभीर मरीजों को भटकना न पड़े। शहर के रामनिवास टाकीज चौक पर जिला औषधी संघ के पदाधिकारी व सदस्य इक्ट्ठा हुए और अपनी मांगो को लेकर यहां अपना विरोध जताया। जिला औषधी संघ के सचिव असीम अग्रवाल ने बताया कि सभी मेडिकल दुकानों को बंद रखा गया और ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ यह आंदोलन है।
आसानी से ऑनलाईन दवा उपलब्ध
जिला औषधी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एआई से फर्जी पर्ची बनाई जा रही है और इसका दुर्पयोग किया जा रहा है। फर्जी और गैर प्रमाणित ऑनलाइन परामर्श मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। एंटीबायोटिक्स, साइकोट्रोपिक दवाईया बिना जांच के बेची जा रही है। एक ही पर्चे का बार बार दुर्पयोग किया जा रहा है। नशे की आदत डालने वाली दवाएं आसानी से युवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध हो रहा है। दवाईयो को व्यवासायिक वस्तु बना दिया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन कोई भी अवैध दवा असानी से मिल जा रही है। ऐसे में ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ दवा दुकान संचालको ने अपना विरोध जताया।
Source link
रायगढ़ में 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए बंद:ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध, आपातकालीन नंबर भी जारी किया















Leave a Reply