![]()
मैहर जिले में बुधवार को ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के कहने पर जिलेभर के दवा व्यापारी एक दिन की हड़ताल पर रहे, जिसके चलते दिनभर मेडिकल स्टोरों के शटर नहीं खुले। दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन मैहर की डिप्टी कलेक्टर अश्मिता पटेल को दिया। उन्होंने मांग की है कि इंटरनेट के जरिए दवाइयां बेचना तुरंत बंद किया जाए क्योंकि इससे छोटे दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गर्ग ने कहा कि यह विरोध देशभर के दवा व्यापारियों के आह्वान पर किया गया है। सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां बिना डॉक्टर की सलाह या बिना असली पर्ची के दवाइयां घर-घर पहुंचा रही हैं। यह लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है। साथ ही, बिना किसी नियम-कायदे के दवाओं की होम डिलीवरी से गलत दवाइयों के इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ रहा है। छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट ज्ञापन में बताया गया कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर ग्राहकों को लुभा रही हैं, जिससे उन छोटे दुकानदारों का व्यापार खत्म हो रहा है जिनके पास बाकायदा लाइसेंस है और जो टैक्स भरते हैं। दवा विक्रेताओं ने सरकार से अपील की है कि ऑनलाइन कंपनियों की इस मनमानी पर रोक लगाई जाए और मरीजों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं।
Source link
मैहर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल:केमिस्टों ने पीएम ने नाम ज्ञापन सौंपा, जिलेभर की मेडिकल बंद रहीं
















Leave a Reply