पन्ना में थाना प्रभारी, ASI और आरक्षक निलंबित:व्यापारी को NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी देकर वसूले ₹95 हजार; एसपी ने कार्रवाई की




पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने जिले के मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, एएसआई रज्जाक खान और आरक्षक रामशरण को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप है। विभागीय जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। गांजा रखने के केस में फंसाने की दी धमकी रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी 14 मई को पन्ना के रास्ते खजुराहो जा रहे थे। मड़ला थाना पुलिस ने चेकिंग के लिए उनकी गाड़ी रोकी और दावा किया कि वाहन में गांजा है। पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजने की धमकी दी। फोन-पे के जरिए दो बार में लिए 95 हजार झूठे मुकदमे से बचने के लिए व्यापारी ने पुलिसकर्मियों की मांग पर समझौता किया। आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने के बदले ‘फोन-पे’ (UPI) के जरिए कुल 95 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। पीड़ित ने 15 मई को पन्ना एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। टीआई पर पहले भी लगे अभद्रता के आरोप मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल का हाल ही में एक रिटायर्ड डीएसपी के साथ भी विवाद हुआ था। उस समय भी पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के आरोप लगे थे, जिसे लेकर पूर्व पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा खोला था। इस ताजा घटनाक्रम ने पन्ना पुलिस की छवि पर दोबारा सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी बोलीं- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित किए गए तीनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें… रिटायर्ड DSP पुलिसकर्मी से बोले-तुम बोलेगे तो मैं मारूंगा:पत्नी ने बंदूक तानी, सीट बेल्ट चालान के बाद पन्ना-छतरपुर मार्ग पर विवाद पन्ना-छतरपुर मार्ग NH-39 पर मंगलवार 7 अप्रैल शाम को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सीट बेल्ट न लगाने पर रोके जाने से नाराज एक रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर बंदूक तक तान दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *