सूरजपुर के जरही नगर पंचायत में घुसा भालू:दो घंटे तक लोगों में दहशत, वन विभाग मौके पर, सतर्क रहने की अपील




सूरजपुर के जरही नगर पंचायत में बुधवार को एक भालू रिहायशी इलाके में घुस आया। भोजन और पानी की तलाश में भटका यह भालू लगभग दो घंटे तक कॉलोनी की गलियों में घूमता रहा, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, भालू को सबसे पहले शिव मंदिर के पास देखा गया। इसके बाद वह आसपास के मोहल्लों में भी घूमता रहा। कई लोगों ने अपने मोबाइल से भालू का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू गलियों में भटकता हुआ दिखाई दे रहा है। इधर-उधर भटकता रहा भालू भालू के इलाके में आने की खबर फैलते ही लोग अपने घरों में ही रहे। बच्चों को भी बाहर निकलने से रोका गया। लगभग दो घंटे तक क्षेत्र में सतर्कता बनी रही। निवासियों ने बताया कि भालू को कई अलग-अलग स्थानों पर देखा गया। पानी भोजन की तलाश में रिहायसी इलाके पहुंच रहे वन्यप्राणी घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम भालू की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण जंगली जानवर पानी और भोजन की तलाश में अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और भालू दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की है। विभाग ने अफवाहों से बचने और वायरल वीडियो के आधार पर भालू के करीब न जाने की भी सलाह दी है। जरही नगर पंचायत क्षेत्र में भालू के आने से लोग सतर्क हैं और वन विभाग की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *