चिरमिरी में श्रीराम कथा, स्वामी श्रीरामभद्राचार्य करेंगे वाचन:17 मई से शुरू होगी कथा, विशाल कलश यात्रा से शुभारंभ




एमसीबी जिले के चिरमिरी में 17 मई से 26 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां जारी हैं। आयोजन की तैयारियों के संबंध में चिरमिरी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सभी समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान कथा को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 17 मई से कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ आयोजन समिति के अनुसार, कथा का शुभारंभ 17 मई, रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, खड़गवां और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि सरगुजा संभाग में इस स्तर का धार्मिक आयोजन पहली बार हो रहा है। कथा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *