शिवपुरी में साढ़े 4 लाख की स्मैक बरामद:पुलिस को देख भाग रहा था आरोपी, घेराबंद कर पकड़ा, 15.82 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद




शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपए कीमत की 15.82 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपए की मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्त सामग्री की कीमत 4.50 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी देहात थाना क्षेत्र का निवासी है और शहर में स्मैक बेचने आया था। पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ग्रीन व्यू के सामने फॉरेस्ट चौकी के पास पुलिया पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी इस दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर बैठा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि सरदार पुत्र काबुल सरदार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़ा गांव, थाना देहात, शिवपुरी बताया। तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखी 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि सरदार के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब स्मैक के सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। टीआई रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ नाम बताए हैं, जिन पर पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे का कारोबार करने वालों और नशा करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *