![]()
संभल में एक ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि भट्टा मालिक सहित तीन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। बदायूं जिले के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 60 वर्षीय पत्नी के साथ इस ईंट भट्टे पर चौकीदारी करते हैं। पीड़िता के पति के अनुसार, भट्टा मालिक विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ गाड़ी में आया। उसने पति को शराब लाने के लिए भेज दिया। पति के जाने के बाद, तीनों ने कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पति शराब लेकर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को खून से लथपथ पाया। विरोध करने पर भट्टा मालिक और उसके साथियों ने उसे चुप रहने की धमकी दी। मध्यरात्रि में पति अपनी पत्नी को लेकर चंदौसी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी भेजा। हालत गंभीर होने पर बुधवार सुबह उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भट्टा मालिक विकास और उसके दो साथियों ने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया कि चंदौसी पुलिस को महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
Source link
संभल में बुजुर्ग महिला से गैंगरेप:पति को शराब लेने भेजा, ईंट भट्टे पर वारदात, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज















Leave a Reply